Home delivery of liquor started in Dubai despite lockdown

Home delivery of liquor started in Dubai despite lockdown
  • दुबई में शुरू हो सकती है शराब की होम डिलीवरी
  • दो प्रमुख शराब वितरकों ने बीयर और शराब की घर पर डिलीवरी करने की पेशकश
  • लॉकडाउन के चलते बनायीं गयी ऐसी योजना
दुबई, 09 अप्रैल (एजेंसी)। दुनिया की सभी गलियाँ और शहर लॉकडाउन के चलते वीरान और सुनसान पड़े है । भारत जैसे देश में जहाँ राशन की दुकाने जनसुविधा हेतु खोली गयी है, वहीँ दुबई से खबर आ रही है कि वहां लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी गयी है । चूँकि किसी भी देश या राज्य में कर और राजस्व का अहम स्रोत शराब की बिक्री को माना जाता है, ऐसे में दुबई में शराब की होम डिलीवरी हो सकती है । सूत्रों की माने तो दुबई के दो प्रमुख शराब वितरकों ने हाथ मिलाते हुए बीयर और शराब की घर पर डिलीवरी करने की पेशकश दी है।

लॉकडाउन के चलते बनायीं गयी ऐसी योजना

यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के बाजार अध्ययन के लिए विश्लेषक राबिया यास्मीन ने कहा कि इस सेक्टर में लग्जरी होटल और बार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इसका शराब की खपत पर सीधा असर पड़ा है। दुबई में चौबीसों घंटे का लॉकडाउन लगा हुआ है जिसमें लोगों को किराने की दुकान तक जाने के लिए भी पुलिस से अनुमति मांगनी पड़ती है। सरकारी अमीरात्स एयरलाइन द्वारा नियंत्रित कंपनी मैरीटाइम एंड मर्सेंटाइल इंटरनेशनल (एमएमआई) तथा अफ्रीकन एंड ईस्टर्न ने साझेदारी कर एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वे शराब और बीयर को घर तक पहुंचाने की पेशकश दे रहे हैं। दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने माना कि इस महामारी का इस साल के उनके राजस्व पर असर पड़ेगा। एमएमआई के प्रबंध निदेशक माइक ग्लेन ने कहा कि हम डिलीवरी के शुरुआती दिनों में हैं और इसमें लोगों की पहले से ही अधिक दिलचस्पी है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल