First death from Kovid-19 in El Salvador, while two deaths confirmed in Congo
मध्य अफ्रीकी देश कांगो में कोरोना वायरस से महामारी से पहली दो मौतों की पुष्टि
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में कोरोना से पहली मौत होने की खबर
किंशासा/ब्यूनस आयर्स, 01 अप्रैल (एजेंसी)। कोरोना वायरस अब लगभग दुनिया के हर हिस्से में फैलता ही जा रहा है । जहाँ मध्य अफ्रीकी देश कांगो में कोरोना वायरस से महामारी से पहली दो मौतों की पुष्टि होने की खबर आ रही है, वहीं मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में कोरोना से पहली मौत होने की खबर सामने आयी है।
El Salvador'da Kovid-19 nedeniyle ilk ölüm
Orta Amerika ülkesi El Salvador'da yeni tip koronavirüs (Kovid-19) salgını nedeniyle ilk ölümün gerçekleştiği açıklandı.anayurtgazetesi.com/haber/El-Salva…
See Anayurt Gazetesi's other Tweets
कांगों के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से दो लोगों मौत हुयी है जबकि 22 लोग इससे संक्रमित है तथा दो लोग ठीक हो चुके है। अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अल सल्वाडोर में कोविड-19 से पहली मौत हुयी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 32 है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस (कोविड-19) को पहले ही महामारी घोषित कर चुका है। दुनियाभर में इस महामारी से आठ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है और 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments
Post a Comment