COVID-19 : स्पेन में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, लगातार दूसरे दिन 900 से अधिक मौतें

COVID-19 : स्पेन में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, लगातार दूसरे दिन 900 से अधिक मौतें

  • स्पेन में 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 900 से अधिक

  • देश में अब तक 1,17,710 लोग संक्रमित होने की पुष्टि

  • मृतकों की संख्या में 9.3 % की बढ़ोतरी

मैड्रिड, 04 अप्रैल (एजेंसी)।  पिछले 24 घंटों में स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 900 से अधिक दर्ज की गई है। ये देश में ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है जब 24 घंटे में संक्रमण से 900 से अधिक लोगों की जान गयी। सूत्रों के अनुसार इटली के बाद स्पेन में इस वायरस से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है।
NEW: Fri 3 April update of coronavirus trajectories

First, daily new deaths
• US & UK both likely to pass Spain for peak daily deaths
• Daily death tolls in the thousands to become the norm in US
• UK now clearly steeper than Italy

Live charts: http://ft.com/coronavirus-latest 
View image on Twitter
6,255 people are talking about this

देश में अब तक 1,17,710 लोग संक्रमित होने की पुष्टि

सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटों में स्पेन में 932 लोगों की मौत हो गई जबकि देश में अभी तक इस संक्रमण से 10,935 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीँ 1,17,710 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि होती है कि नए मामलों और मृतक संख्या के बढ़ने की दर में लगातार कमी आ रही है।

मृतकों की संख्या में 9.3 % की बढ़ोतरी


पिछले सप्ताह के मध्य में संक्रमण दर 20 प्रतिशत और बृहस्पतिवार को 7.9 प्रतिशत बढ़ी थी जबकि ताजा संख्या के अनुसार इसमें 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा रोजाना होने वाली मौत की संख्या में हो रहे इजाफे की दर में भी कमी आई है। शुक्रवार को मृतक संख्या में 9.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई, जबकि बृहस्पतिवार को यह दर 10.5 प्रतिशत और 25 मार्च को यह दर 27 प्रतिशत थी।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल