Corona virus will spread more in Pakistan: Imran
पाकिस्तान में कोरोना वायरस अभी और फैलेगा : इमरान
- कोरोना से निपटने के लिए उनकी सरकार ने एक विशेष फंड बनाया
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस अभी और फैलेगा लेकिन यह अभी बता पाना मुमकिन नहीं है कि यह कितना फैलेगा
- चीन ने अपने इलाकों में इस बीमारी पर काबू पाने के बाद दूसरे देशों को मदद देने के मामले में पाकिस्तान को प्राथमिकता दी
रावलपिंडी, 02 अप्रैल (एजेंसी)। पाकिस्तान में अब तक इस बीमारी के चलते 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2071 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी और फैलेगा। खबरों की माने तो रावलपिडी में कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर इमरान ने कहा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस अभी और फैलेगा लेकिन यह अभी बता पाना मुमकिन नहीं है कि यह कितना फैलेगा। इस बारे में तस्वीर एक हफ्ते के अंदर साफ हो जाएगी।
Prime Minister’s COVID-19 Pandemic Relief Fund-2020 has been set up to help us fight this pandemic. I want everyone to donate towards this fund which will be used to take care of all those who have been made destitute by the lockdown.
7,216 people are talking about this
सभी जगहों से आंकड़े आ रहे हैं। इनके आधार पर तस्वीर जल्द साफ होगी कि बीमारी का प्रकोप किस हद तक जा सकता है। इमरान ने कहा कि चीन में कोरोना के फैलने के साथ ही यह साफ हो गया था कि पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहेगा। इसके मद्देनजर 15 जनवरी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर अल्लाह की खास कृपा ही है जिसकी वजह से यह बीमारी यूरोपीय देशों की तरह यहां नहीं फैली है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए उनकी सरकार ने एक विशेष फंड बनाया है। Coronavirus in Pakistan

Comments
Post a Comment