Corona has 58901 deaths worldwide while 1099389 are infected

COVID-19 : कोरोना से दुनियाभर में 58901 मौतें जबकि 1099389 संक्रमित
  • विश्वभर में इस वायरस से 58901 लोगों की मौत

  • अमेरिका में भी इस वायरस ने तांडव मचाया

  • स्पेन, फ़्रांस और ब्रिटेन जैसे देश भी कोरोना से प्रभावित

बीजिंग/जेनेवा/नयी दिल्ली, 04 मार्च (एजेंसी)। विश्व के तक़रीबन 185 देशों में फैल चुके इस वायरस के प्रकोप को थाम पाना एक चुनौती बन चूका है, परिणामस्वरूप अब तक इस वायरस के चलते दुनियाभर में 58901 लोग मौत के गाल में समा चुके है जबकि तक़रीबन 1099389 इससे संक्रमित हैं । सूत्रों की माने तो 226669 लोग सामान्य हो चुके है ।वहीँ अब ये वायरस भारत में  पैर फैलाता जा रहा है  । खबरों के अनुसार भारत में अब तक 2902 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 68 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
Corona (COVID 19) Live Report
03.04.2020
Worldwide -
Total: ~1 Million
Recovered: ~226K
Deaths: ~56K
Active Cases: ~785K

Sri Lanka -
Total: <160
Sinhalease: 432
Tamils: 256
Muslims: 455
Others: 666
Italy returns: 2485
Morons: Infinity

That's how we report eh?
See Janahan Ilango's other Tweets

अमेरिका में भी इस वायरस ने तांडव मचाया

इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82526 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 3330 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 277953 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इसके बाद कोरोना की सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन में है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है। यहां पर इस जानलेवा महामारी के कारण अब तक 14681 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 119827 लोग अब तक इससे संक्रमित हुए हैं।

स्पेन, फ़्रांस और ब्रिटेन जैसे देश भी कोरोना से प्रभावित


स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। यहां अब तक इस संक्रमण के कारण 11198 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 119199 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्रांस में इस वैश्विक महामारी के कारण अब तक 6507 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65202 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 38690 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 3605 लोगों की मृत्यु हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल