Amitabh and Rajinikanth starrer short film Family is trending on social media
Amitabh Bachchan and Rajinikanth starrer short film Family is trending on social media
- बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर से लेकर साउथ के रजनीकांत, मोहनलाल, ममूटी जैसे कई कलाकार आये नज़र
- सोशल मीडिया पर यह शोर्ट फिल्म कर रही है ट्रेंड
- फिल्म को प्रसून पांडे ने निर्देशित किया है
मुंबई, 09 अप्रैल (एजेंसी)। हर कोई मल्टीस्टारर फ़िल्में देखने का शौक़ीन होता है, अगर ऐसे में न सिर्फ बॉलीवुड के बल्कि साउथ के सुपरस्टार भी आपको एक ही स्क्रीन साँझा करते हुए मिल जाए तो । आज कल कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुयी है और ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां खुद भी घर पर है और अन्य लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील कर रहे है। ऐसे में You-Tube पर एक शोर्ट फिल्म फैमिली रिलीज की गयी है जिसमे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, चिरंजीवी, मोहनलाल, ममूटी, सोनाली कुलकर्णी, प्रोसेनजीत चटर्जी और शिवा राजकुमार शामिल हैं। आपको बता दे कि ये सभी कलाकार अलग अलग भाषी फिल्म इंडस्ट्री से है ।
FAMILY - A unique "MADE-AT-HOME" Short Film
WE ARE ONE! Watch ‘Family'@SrBachchan @rajinikanth @KChiruTweets @mammukka #RanbirKapoor @priyankachopra@aliaa08 @meSonalee @prosenjitbumba #ShivaRajkumar @diljitdosanjh #SonyPicturesNetworksIndia #KalyanJewellers twitter.com/SonyTV/status/…
723 people are talking about this
इस शॉर्ट फिल्म की शुरुआत बिग बी अपने धूप के चश्मे से करते हैं और दिलजीत उन्हें खोज में मदद करते हैं। वह रणबीर की मदद लेती है और दोनों बाकी सभी से पूछते हैं। अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपनी शॉर्ट फिल्म फैमिली को शेयर करते हुए लिखा कि जब आप देखते हैं कि इसका कारण उस विचार से अधिक है जिसका आपने सपना देखा था, इस ऐतिहासिक प्रयास को करने में मेरे सभी सहयोगियों और दोस्तों के लिए अपार खुशी और आभार! हम एक हैं और इसको मिलकर दूर करेंगे! जय हिन्द। अमिताभ ने इससे पहले ट्वीट किया था कि कभी-कभी असंभव संभव है! कभी-कभी एक विचार फलीभूत होता है! कभी-कभी जब आप तलाश करते हैं तो आपको मिलता है! पहले कभी इस तरह का प्रयास नहीं किया गया था! हम एक हैं! देंखे फैमिली।
T 3493 - When you see that the cause is greater than the idea you dreamt of .. there is just immense joy and gratitude for all my colleagues and friends in the making of this historic effort !
WE ARE ONE and WE SHALL OVERCOME ! Jai Hind ! twitter.com/SonyTV/status/…
4,811 people are talking about this
यह फिल्म न केवल लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करेगी, बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करेगी। अमिताभ बच्चन ने फिल्म को यह बताकर समाप्त किया कि सभी ने अपने घर से बाहर निकले बिना वीडियो शूट किया। उन्होंने कहा कि हर कलाकार ने अपने घर में अपने-अपने हिस्से की शूटिंग की है। घर से कोई बाहर नहीं निकला। आप भी कृपया घर के अंदर रहें। इस खतरनाक कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने का यही एकमात्र तरीका है। घर में रहें, सुरक्षित रहें।
वीडियो में अमिताभ ने कहा कि भारतीय सिनेमा एक बड़ा परिवार है और हर कोई इसमें एक साथ है। लेकिन हमारे पीछे एक और बड़ा परिवार है जो हमारा समर्थन करता है और हमारे साथ काम करता है और वह हैं हमारे वर्कर्स और दैनिक वेतन भोगी, जो लॉकडाउन के कारण बहुत कठिनाई का सामना कर रहे हैं। हम सभी एक साथ आए हैं और फंड जुटाने के लिए प्रायोजकों और टीवी चैनल के साथ मिलकर काम किया है। इससे जितना भी फंड इक्ट्ठा होगा हम उनको देंगे, ताकि उन्हें इन कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। शॉर्ट फिल्म फैमिली प्रसून पांडे द्वारा निर्देशित है।




Comments
Post a Comment