vasundhara-raje-and-bjp-mp-dushyant-in-kanika-kapoors-party
कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे और भाजपा सांसद दुष्यंत के आने से अब संसद भवन तक पहुंचा ये वायरस
- बीएसपी सांसद अकबर अहमद डंपी के घर हुई पार्टी में कनिका के अलावा राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत भी तसरीफ लाये हुए थे
- बात मगर यहीं तक सिमित नहीं है इस पार्टी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत कई बार संसद भवन भी जा चुके हैं
नई दिल्ली, 20 मार्च (एजेंसी)। बॉलीवुड में जितना नाम कनिका कपूर ने पिछले कुछ सालों में कमाया है, वो सब उन्होंने महज एक पार्टी में गवां दिया । जी हां, कनिका का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव मिलने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके पेरेंट्स के सैंपल भी लिए गए है । जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ कि कनिका का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मानो कई लोगों पर गाज गिर पड़ी हो । जी हां, बीएसपी सांसद अकबर अहमद डंपी के घर हुई पार्टी में कनिका के अलावा राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत भी तसरीफ लाये हुए थे।
Comments
Post a Comment