the-reason-for-small-farmers-elderly-disabled-persons-and-corona-was-discussed-in-the-lok-sabha

छोटे किसानों, बुजुर्ग दिव्यांगजनों तथा कोरोना के कारण पर लोकसभा में चर्चा हुयी

  • मथुरा में किसान पट्टे पर जमीन लेकर खेती करते हैं तथा उन्हें प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का उन्हें मुआवजा नहीं मिलता
  • ऐसे में सरकार को पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए
  • तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने कहा कि व्हील चेयर पर जीएसटी को समाप्त किया जाए
नई दिल्ली, 19 मार्च (एजेंसी)। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा के निचले सदन में शून्यकाल में छोटे किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदा से नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाता है, इस स्थिति में सरकार को ऐसे किसानों को राहत प्रदान करने के लिए कुछ करना चाहिए। Lok Sabha
हेमा ने कहा कि हाल ही हुयी ओलावृष्टि के चलते किसानों को काफी नुकसान हो रहा है । सरकार प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होने पर किसानों के बैंक खाते में मुआवजा भेजती है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मथुरा में किसान पट्टे पर जमीन लेकर खेती करते हैं तथा उन्हें प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का उन्हें मुआवजा नहीं मिलता । हेमा मालिनी ने कहा कि  दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा ने कहा कि व्हील चेयर पर जीएसटी को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि व्हील चेयर पर जीएसटी के कारण इसकी कीमतें कम नहीं हो रही हैं और ऐसे में बुजुर्गो को राहत प्रदान करने के लिये इसे समाप्त किया जाना चाहिए। अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े एक मुद्दे को उठाते हुए सरकार से अदालत में याचिका दायर करने की मांग की।
राकांपा की सुप्रिया सुले ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर प्रभाव पड़ा है। देश में आर्थिक स्थिति पहऐ ही ठीक नहीं है और नई परिस्थिति में सरकार को आने वाले समय में अर्थव्यवस्था के समक्ष आसन्न चुनौतियों से निपटने की तैयारी करनी चाहिए। तेलगू देशम पार्टी के राम मोहन नायडू ने मनीला हवाई अड्डे पर फंसे भारतीय छात्रों का मुद्दा उठाया और सरकार से इन्हें वहां से निकालने के लिये कदम उठाने की मांग की।
भाजपा के उदय प्रताप सिंह ने भी मनीला में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिये उन्होंने हाल ही में यहां कुछ महिलाओं द्वारा उनसे अस्पताल जाने के लिये पैसे मांगने और गाड़ी उपलब्ध कराने की पेशकश करने को स्वीकार नहीं किये जाने की एक आपबीती सुनाते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से भिक्षावृत्ति का मामला है। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति एक पेशा बन चुकी है और सरकार को इसे लेकर नीति तैयार करनी चाहिए। आप के भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अनाज उत्पादक प्रदेश है, ऐसे में राज्य के किसानों को विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाए। भाजपा के कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कोरोना के कारण बने माहौल के बीच जरूरी सामान की कालाबाजारी करने वालों की संपत्ति जब्त करने की मांग उठाई। भाजपा के जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए सरकार से मांग की कि केंद्रीय दल भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और मुआवजा दिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल