new-cases-of-infection-were-reported-in-wuhan-while-13-more-people-died-in-china

कोरोना वायरस : वुहान में संक्रमण का नया मामले सामने आया जबकि चीन में 13 और लोगों की मौत


  • बीमारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या 3,226 हो गई है
  • चीन के शहर वुहान से शुरू होने वाले कोरोना वायरस का यहाँ बीते सोमवार को महज एक मामला सामने आय
बीजिंग, 19 मार्च (एजेंसी) चीन के शहर वुहान से शुरू होने वाले कोरोना वायरस का यहाँ बीते सोमवार को महज एक मामला सामने आया । जिसके बाद चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने घोषणा की है कि घातक बीमारी कोविड-19 का प्रकोप चीन में धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन देश में 13 और लोगों की जान इससे चली गई जिसके बाद बीमारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या 3,226 हो गई है। Corona Virus
आपको बता दे कि वुहान शहर में इस वायरस का पता सबसे पहले दिसंबर में चला था। इस वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वुहान और पूरे हुबई प्रांत की सीमाएं 23 जनवरी से बंद पड़ी, जिसके बाद से यहां यातायात के साथ ही आवाजाही पूर्ण प्रतिबंधित है। वुहान के स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को बताया कि प्रांत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला और 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। नये मामलों के साथ हुबेई प्रांत में कुल 67,799 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल