international/a-member-of-pences-team-created-a-furore-after-being-found-infected

कोरोना वायरस : पेंस की टीम का एक सदस्य संक्रमित पाये जाने से मचा हडकंप

  • जिसके चलते 230 से अधिक अमेरिकियों की जान चली गयी है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 18,000 को पार कर गई है
  • व्हाइट हाउस के कर्मचारी में इस संक्रमण का यह पहला मामला
वाशिंगटन, 23 मार्च (एजेंसी)। कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते 230 से अधिक अमेरिकियों की जान चली गयी है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 18,000 को पार कर गई है ।  ऐसे में  अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की टीम के एक सदस्य को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इतना ही नहीं, व्हाइट हाउस के कर्मचारी में इस संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया है।
उपराष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैटी मिलर ने बताया कि आज हमें सूचना मिली कि उपराष्ट्रपति के कार्यालय का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।  न तो राष्ट्रपति और न ही उपराष्ट्रपति इस सदस्य के करीबी संपर्क में रहे। ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है और अपने सशस्त्र बलों को कोरोना वायरस से लड़ने के काम में लगा दिया जो अब जंगल की आग की तरह फैल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल