Corona Virus Delhi Updates: Arvind Kejriwal said Any gathering with more than 50 persons excluding weddings will not be allowed

Coronavirus delhi updates: दिल्ली में 50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, जिम, नाइट क्लब 31 मार्च तक रहेंगे बंद: केजरीवाल

  • 50 से अधिक लोगों की मौजदूगी वाले सभी तरह के समारोह पर रोक
  • रोक शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर प्रदर्शन पर भी लागू
  • राजधानी में कोविड-19 से संक्रमित सात में से चार लोगों का इलाज जारी
  • जेएनयू प्रशासन ने छात्रों से हॉस्टल खाली करने को कहा
  • साउथ एमसीडी के इलाके में आज से नाइट क्लब और जिम बंद
  • कॉलोनियों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर रोक
नई दिल्ली, 16 मार्च (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाले धार्मिक, पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अनुमति नहीं होगी। शहर में सभी साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगा दी गई है और सभी शॉपिंग मॉल को निर्देश दिये गये हैं कि वे प्रवेशद्वार और स्टोर में सैनीटाइजर मुहैया करायें।

मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सभाओं पर रोक शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर प्रदर्शन पर भी लागू होगी। इन स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर पिछले करीब 90 दिनों से कुछ लोग धरने पर बैठे हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जिम, नाइट क्लब और स्पा 31 मार्च तक बंद रहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘31 मार्च तक दिल्ली में 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाले धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को अनुमति नहीं होगी। यह रोक प्रदर्शनों पर भी लागू होगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या रोक के दायरे में शाहीन बाग का प्रदर्शन भी आएगा, आप नेता ने कहा, ‘‘यह (रोक) सभी पर लागू होगी, चाहे वह प्रदर्शन हो या सभा।’’

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल