bhojpuri-film-rans-second-look-released
मुंबई, 19 मार्च (एजेंसी)। देखते ही देखते भोजपुरी सिनेमा ने अपने लिए एक नया मुकाम तैयार कर लिया । सोशल मीडिया पर अब इन फिल्मों और इनसे जुड़े कलाकारों के विडियो, न्यूज़ और तस्वीरें तक शेयर की जाती है । ऐसे अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता आनंद ओझा की आने वाली फिल्म रण का दूसरा लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । Bhojpuri Films
कात्यायन फिल्म्स क्रियेएशन यानी कि कात्यायन ग्रुप के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म रण के निर्देशन के साथ साथ फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी चंद्र पंत ने लिखा हैं जबकि फ़िल्म के निर्माता अरूण कुमार मिश्रा और सह निर्माता ज्योति दिनेश पांडेय हैं। फिल्म का दूसरा लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के दूसरे लुक में काजल राघवानी का लुक दिखाया गया है, साथ में हैं उनके साथ आनंद ओझा भी हैं।
दूसरे लुक को लेकर आनंद ओझा ने कहा कि यह फ़िल्म दर्शकों की उम्मीद से बढ़कर होने वाली है। फ़िल्म का पोस्टर जब इतना प्यार लग रहा है, तो सोचिए फ़िल्म कितनी खूबसूरत होगी। इसका थोड़ा और अंदाजा दर्शकों एवं भोजपुरी को प्यार करने वाले लोगों को जल्द ट्रेलर से लग जायेगा।
जबकि काजल राघवानी ने फ़िल्म के अभिनेता आनंद ओझा और निर्देशक चंद्रपंत की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों अच्छे इंसान हैं। उनके साथ काम करके मजा आया। फिल्म में आनंद ओझा, काजल राघवानी के अलावा मनोज टाइगर, देव सिंह, सी पी भट्ट, अयाज खान, नरेंद्र खडका, हर्षित श्रीवास्तव, वंदना पांडेय और दिव्यांश मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अप्रैल में प्रदर्शित होगी।
Comments
Post a Comment